Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवार युवको को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

Published on: 14-11-2024

रायबरेली। जनपद मे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रतिदिन रफ्तार के कहर से दो चार अपनी जान गवा रहे है। बीते दिनो दिल दहला देने वाले हादसे आज भी चर्चा का विषय बने रहते है। एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा खीरो-भीतरगांव के बीच घटित हुआ जिसमे तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट मे ले लिया, जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रैफर कर दिया गया है।

आपको बताते चले कि थाना क्षेत्र के कस्बा खीरों से बुधवार को सुबह लगभग साढ़े छः बजे जिम करके घर वापस लौट रहे दो बाइक सवारों की बाइक में एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीतरगांव निवासी नौशक्ति शर्मा (16) पुत्र संजय कुमार शर्मा (एडवोकेट),सोनू सिंह (21) पुत्र विजय सिंह कस्बा खीरों से बुधवार को सुबह जिम करके बाइक से अपने घर भीतरगांव वापस जा रहे था । रास्ते में भीतरगांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात पिकअप ने लापरवाही से पिकअप चलाते हुए सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पिकअप चालक पिकअप सहित घटना स्थल से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से दोनों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही नौशक्ति शर्मा (16) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल सोनू सिंह को गम्भीर हालत में ट्रामा सेन्टर रेफर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक घटना से सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गुरुबक्सगंज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel