Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनता की सेवा जारी रहेगा, अपने क्षमता के अनुसार जनसमस्यायों का समाधान करता रहूंगा : बन्ना गुप्ता

Follow

Published on: 27-11-2024

मुझसे राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण जनहित के योजनाओं को ना रोके सरयू राय

-एडिट वीडियो का दुष्प्रचार कर मेरी छवि बिगाड़ जीत हासिल करने का षड़यंत्र रचा सरयू राय ने

जमशेदपुर (झारखंड)। विधानसभा चुनाव में मेरी छवि को बिगाड़ने के लिए एडिटेड वीडियो का सहारा लिया गया, गलत तरीके से वीडियो को प्रचारित कर धार्मिक धुर्वीकरण का षड्यंत्र रच कर सरयू राय ने छल से चुनाव जीता क्यूंकि वे जानते थे कि वे बिना तीकडम कर चुनाव नहीं जीत सकते थे। उक्त बातें अपने आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि मुझे डर हैं कि मेरे से राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण सरयू राय जनता के विकास कार्यो को रोक ना दें, मुझे डर हैं कि ऐसा ना हो कि मुझे नीचा दिखाने के लिए सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य बंद करवा दें, एमजीएम अस्पताल बंद करवा दें, मेरे प्रयास से प्रस्तावित स्वर्णरेखा नदी में होने वाले रिवर फ्रंट डेवलोपमेन्ट का कार्य ना रुकवा दें।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं सकरात्मक राजनीति पर विश्वास करता हूँ, इसलिए जीत की बधाई देते हुए सरयू राय को कहना चाहता हूँ कि मेरे द्वारा किए गए जनहित के कार्य को रोके नहीं ना रुकने दें, यदि उन्होंने किसी भी जनता से जुड़े योजनाओं को रोकने या धीमा करने का प्रयास किया तो उनके नकरात्मक राजनीति का हर कदम पर विरोध करूंगा।

उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो आशीर्वाद दिया हैं और जो आदेश दिया हैं वो सिर आँखों पर हैं, क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करूंगा, मेरा कार्यालय जनता की सेवा के लिए खुला रहेगा और जन दर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि हार की समीक्षा होगी, अपने साथियों और कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलूंगा पूरी ताकत और क्षमता के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel