Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विषय जनता शिविर का आयोजन संपन्न

Published on: 07-12-2024

रायबरेली। माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को धम्मा फाउडेंशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम धम्य विचया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में अनुपम शौर्य, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के द्वारा बताया गया कि नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955, अस्पृश्यता के उन्मूलन के लिए बनाया गया था। इस अधिनियम के तहत, अस्पृश्यता या भेदभाव करने वालों पर दंड का प्रावधान है। इस अधिनियम के ज़रिए, नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य की ज़िम्मेदारी को रेखांकित किया गया है।

शिविर में बताया गया कि अनुच्छेद 14 के तहत उचित वर्गीकरण का अपवाद भी है। इसका मतलब है कि सामाजिक या आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के एक समूह को वर्गीकृत किया जा सकता है और उन्हें उनके उत्थान के लिए कुछ विशेषाधिकार दिए जा सकते हैं।
इस अवसर पर अनुच्छेद 15, अनुच्छेद 16 व अनुच्छेद 17 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। जागरुकता शिविर में अनुच्छेद 243, 330, 332 व एस0सी0/एस0टी0 के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि एस0सी0/एस0टी0 के मामलों की गंभीरता को देखते हुए शासन द्वारा विशेष नवीन कोर्ट का गठन किया गया है।

उक्त हेतु शासन के द्वारा विशेष अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति की गयी है, जिससे कि एस0सी0/एस0टी0 के मामलों के अन्वेषण एवं विचारण में तेजी लायी जा सके। उक्त अवसर पर पराविधिक स्वयंसेवक बृजपाल के द्वारा बताया गया की उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तिओ के अधिकारों के सम्बन्ध मे शिविर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन मे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा हैं। उक्त शिविर में बताया गया की निशुल्क विधिक सहायता धारा 12 विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को उपलब्ध कराई जाती हैं। प्राधिकरण के जरिये अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगो को विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाया जाता हैं।

उक्त कार्यक्रम में पराविधिक स्वयं सेवक लालता प्रसाद, सरिता, रामकुमार, जय प्रकाश व राजकमल उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel