Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीडीओ की अध्यक्षता में शीतलहर, ठण्ड व पाला से बचाव हेतु बैठक सम्पन्न

Published on: 24-12-2024

-वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया जाए, जिससे कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके: अर्पित उपाध्याय

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में ठंड के मौसम  शीतलहर, ठण्ड, पाला से निराश्रित, असहाय, कमजोर, गरीब व्यक्तियों/परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में स्वास्थ्य, पशुपालन, परिवहन, राजस्व, पुलिस इत्यादि विभागों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित कराया जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोये, यदि कही पर कोई ऐसा व्यक्ति दिखाई दे तो उसको पास के रैन बसेरों में शिफ्ट कराया जाये तथा सभी संबंधित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्थाए भी सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने जनपद में संचालित समस्त गौशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उप पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं को निरीक्षण आदि करने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बसों/ट्रकों व ट्रैक्टर ट्राली इत्यादि वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाई जाए, जिससे कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतलहर के दौरान में अस्पतालों में डॉक्टरों सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए भी रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए।

          इस मौके पर एडीएम वि0रा0 अमृता सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel