Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की बांदा में मार्ग दुर्घटना में मौत

Published on: 27-12-2024

-सड़क किनारे खंदक में पलटी मिली कार

– भाजपा नेता का शव पैतृक गांव पहुचने पर परिजनों मे मचा कोहराम 

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के सेवानपुर गांव के रहने वाले भाजपा नेता व होटल व्यावसाई की बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उनका वाहन सड़क के नीचे पानी भरे खंदक में पलटा मिला। भाजपा के खीरों मंडल के कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता खीरों कस्बा के एक होटल व्यवसाई व भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता की बबेरू (बांदा) में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।

दिलीप गुप्ता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों के पद के लिए नामांकन किया था बताते हैं कि मंगलवार की रात 7 बजे दिलीप गुप्ता घर से चार पहिया वाहन से चित्रकूट जा रहे थे। बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के कोरमा गांव के पास उनकी चार पहिया सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटी मिली थी। बबेरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

दोपहर 3 बजे शव पैतृक गांव सेवनपुर थाना खीरों पहुचने पर चीख फुकार मच गई। वही मौके पर पैतृक गांव सेवनपुर पहुचे पूर्व विधायक राकेश सिंह ने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की हर सम्भव मदद करनी की बात कही। वही अंतिम संस्कार शाम 5 बजे तक गेंगासो घाट पर किया गया।

दिलीप गुप्ता के निधन पर राजकुमार मिश्रा पत्रकार, पवन अग्निहोत्री पत्रकार, संतोष तिवारी पत्रकार, धुन्नी सिंह, राम सिंह, गौरव सिंह, वैभव सिंह, रामकुमार साहू, संगीत तिवारी, सलमान चिश्ती पत्रकार, माता बक्स सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त‌ किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel