Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

2024 में सड़क-दुर्घटनाओं में क़रीब 1 लाख 80 हज़ार लोगों की मौतः नितिन गडकरी

Follow

Published on: 08-01-2025

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1 लाख 80 हजार लोगों की मृत्यु हुई है। श्री गडकरी ने कल नई दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ सड़क सुरक्षा पर बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। श्री गडकरी ने कहा कि हेलमेट न पहनने के कारण करीब 30 हजार लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि 66 प्रतिशत मौतें 18 से 34 आयु वर्ग के लोगों की हुई है। श्री गडकरी ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के सामने उचित व्यवस्था न होने के कारण करीब दस हजार बच्चों की भी मृत्यु हुई है। श्री गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता प्रदान करेगी। हिटएंडरन मामलों में मृतकों को लगभग दो लाख रुपये दिए जाएंगे।इस बीच, श्री गडकरी ने पूरे भारत में चालक प्रशिक्षण संस्‍थान स्थापित किये जाने के लिए एक योजना की घोषणा की। इसके अंतर्गत संस्थान की स्‍थापना के लिए प्रोत्‍साहन राशि उपलब्ध करायी जायेगी। स्‍वचालित परीक्षण केंद्र और चालक प्रशिक्षण संस्‍थान की एकीकृत अवसंरचना के लिए अतिरिक्‍त प्रोत्‍साहन राशि भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में कुशल चालकों की कमी है। सरकार और अधिक चालक प्रशिक्षण केंद्र स्‍थापित करने के लिये वचनबद्ध है।

श्री गडकरी ने कहा कि सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सड़क सुरक्षा पर प्राथमिक रूप से विचार विमर्श हुआ। परिवहन-क्षेत्र में बदलावों पर उन्‍होंने कहा कि बैठक में सभी मुद्दों, इनके समाधान तथा सड़क और परिवहन क्षेत्र में विकास के उपायों पर चर्चा हुई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel