Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भारत सरकार के निदेशक डॉ० मान सिंह ने बड़ाबांकी ग्राम पंचायत में सरसों बीज का वितरण एवं पोषण सुरक्षा कृषोन्नति योजनाओं का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 09-01-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर प्रखण्ड के बड़ाबांकी ग्राम पंचायत में डॉ० मान सिंह, निदेशक, चावल विकास निदेशालय, भारत सरकार के द्वारा स्थल भ्रमण किया गया। आत्मा के द्वारा उक्त ग्राम में किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर सरसों बीज का वितरण खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कृषोन्नति योजना के तहत किया गया था जिसका भौतिक निरीक्षण हेतु डॉ० मान सिंह ने आज दौरा किये।

ग्राम बड़ाबांकी में 20 किसानों के द्वारा सरसों की खेती की गई है जिसमें 8 हेक्टर प्रक्षेत्र को कलस्टर के रूप में प्रत्यक्षण हेतु चिन्हित किया गया है।

बड़ाबांकी ग्राम के ही किसान गुंडू महतो को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र ट्रेक्टर चालित रोटावेटर उपलब्ध कराया गया है जिनसे अधिकारी द्वारा बातचीत भी किया गया एवं अनुदान एवं योजना के बारे में पूछा गया।

भ्रमण के क्रम में देवघर पंचायत के गोड़‌गोड़ा गाँव में किसानों से मिलकर योजनाओं की जानकारी ली जहाँ कृषि विभाग की योजना बिरसा फसल विस्तार योजना अन्तर्गत 70 किसानों को सरसों का बीज दिया गया था, करीब 10 हेक्टर एरिया में सरसों की खेती की गई है।

बातचीत के दौरान डॉ० मान सिंह के द्वारा किसानों को सुझाव दिया गया कि अगले बार बीज लगाने के दौरान एक पौधा से दूसरे के बीच की दूरी को बढ़ाए ताकि पौधा को बढ़ने में जगह मिले इस संबंध में तकनीकी विषयों का अनुपालन करने का निदेश अधिकारी को दिए।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि बीज के साथ-साथ कृषि उपादान जैसे बीजोपचार, नैनो युरिया, पी०एस०बी० आदि का उपयोग भी फसल में किया गया है जो किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

उन्होने बताया कि दिनांक 08-10 जनवरी 2025 तक जिले के जमशेदपुर, बोड़ाम एवं घाटशिला प्रखण्ड में पदाधिकारी के द्वारा स्थल भ्रमण किया जाएगा जहाँ विशेश रूप से आत्मा संस्था के द्वारा चलाये जा रहे खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कृषोन्नति योजना अंतर्गत किये गये फसल प्रत्यक्षण, कृषि यंत्र वितरण आदि के बारे में क्षेत्र में जाकर फसल स्थिति को देखेंगे और लाभुक किसान से भी संवाद स्थापित कर योजना का लाभ के बारे में जानकारी लेंगे।

भ्रमण के दौरान चावल विकास निदेशालय, भारत सरकार के केन्द्रीय कार्यालय पटना से आये डॉ. मान सिंह के साथ तकनीकी सहायक श्री सूरज सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी बिबेक बिरुआ, उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक प्रवीर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक लक्ष्मी सोरेन समेत लाभुक किसान उपस्थित हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel