Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

तोपचांची झील जल्द बनेगा आकर्षक पर्यटन स्थल

Follow

Published on: 10-01-2025

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने धनबाद जिला स्थित तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधित कार्ययोजना का पीपीटी प्रजेंटेशन रखा
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तोपचांची लेक के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव दिए
  • राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं
  • नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं
  • झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान है। राज्य सरकार धनबाद जिला स्थित तोपचांची झील को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने निमित्त बेहतर कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रही है।

तोपचांची लेक का पर्यावरण के अनुरूप सौंदर्यकरण कराकर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रकृति की आंचल में बसा राज्य है। यह राज्य जंगलों, पहाड़ियों और नदियों से घिरा है, इस राज्य की खूबसूरती से देश एवं दुनिया के लोग परिचित हो इस निमित्त टूरिज्म की संभावनाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में झारखंड पर्यटन हब के रूप में पहचाना जा सके इसके लिए पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा नगर विकास विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

पर्यटन स्थल के विकास से रोजगार सृजन होंगे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों ने तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधित कार्ययोजना का पीपीटी प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने तोपचांची लेक को विकसित किए जाने संबंधित प्रारूप के हरेक पहलुओं से अवगत हुए तथा बिंदुवार जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन स्थल से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो इसका भी ख्याल अनिवार्य रूप से रखें। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तोपचांची झील के विकसित होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजन होंगे।

ये होंगे आकर्षण का केन्द्र

तोपचांची झील और उसके आसपास 33 एकड़ भूमि टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित किए जाने की योजना है, जिसमें रिजॉर्ट, जंक्शन, प्लाजा, एक्टिविटी पार्क, सेंट्रल पार्क, नेचर पार्क, मोटर स्पोर्ट्स पार्क, म्यूजिक पार्क, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, बोटिंग, गो कार्ट जैसी सुविधाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग श्री सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन श्रीमती अंजलि यादव एवं कंसल्टेंट एजेंसी समर्थ इंफ्राटेक सर्विसेस प्रा०लि० के श्री टाइटस नाईनन, श्री रोहित कौशिक, श्री साकेत चौहान एवं अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel