- डॉक्टर आरबी वर्मा के सानिध्य में पांच वर्षों में लिखी गई पुस्तक, संपूर्णानंद जी का चित्रण
- संपूर्ण जी का राजनीतिक चिंतन समाजवाद को देगा नई दिशा : आरबी वर्मा
रायबरेली। शहर स्थित दीप पैलेस में दीनशाह गौरा के अलावलपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक डा. रामकृपाल यादव सहायक द्वारा लिखित पुस्तक ‘डॉक्टर संपूर्णानंद का राजनीतिक चिंतन’ का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आर पी सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आरएल यादव व वरिष्ठ साहित्यकार रमाकांत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोज गांधी डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आर बी वर्मा ने की।
इस अवसर पर अपनी कृति के विमाचन के संबंध में डॉक्टर रामकृपाल ने बताया की डॉक्टर आरबी वर्मा के सानिध्य में यह उनके 5 वर्षों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। कृति के सम्बंध मे अपने विचार रखते हुए डॉक्टर आर पी सिंह ने बताया कि निश्चित ही यह कृति वर्तमान समाजवाद को समझने में सहायक होगी।
डॉक्टर आरबी वर्मा ने कहा कि जहां आज समाजवाद अंधकार की ओर जा रहा है, तो वही डॉक्टर संपूर्ण जी का राजनीतिक चिंतन समाजवाद की नई दिशा देगा। रमाकांत ने विभिन्न समाजवाद प्रणेताओं के समाजवाद बनाम डा. सम्पूर्णानन्द के समाजवाद पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी सुनील कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर लेखक रामकृपाल को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए कृति पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, डॉ राम बहादुर वर्मा, हरकेश यादव, अनिल यादव, राजेश यादव, डॉक्टर अटल बिहारी यादव, योगेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, कमलेश गौतम, आशीष चौधरी, एस आर जी राजवंत, वेदप्रकाश यादव,सुरेश यादव, उमेश त्रिपाठी, जीतेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपासना यादव, शालिनी शुक्ला, देवनाथ, अशोक यादव, विनोद कुमार, अजय सोनकर, अशोक प्रियदर्शी, सौरभ सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे।