Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

Published on: 28-01-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने मंच की शोभा बढ़ाई। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने अपने आशीर्वचन में गणतन्त्र दिवस की शुभकामना देने के साथ-साथ छात्रों में देशभक्ति,अनुशासन व जीवन कौशल की श्रेष्ठता की बात कही।

जिससे समस्त छात्र-छात्राएं भविष्य में अपने देश की गौरवशाली परम्परा को विकसित कर सकें साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और देश के प्रति सम्मान की ह्रदय से अनुभूति करनी चाहिए और राष्ट्र के सम्मान को बढ़ाने में सदैव अपना योगदान दें और योग्य नागरिक होने के सच्चे अर्थ को समझ कर स्वयं का मूल्यांकन करें।गणतंत्र दिवस समारोह में स्काउट गाइड, विद्यालय के कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने सदनानुसार मार्चपास्ट का अद्भुत प्रदर्शन कर देशप्रेम व एकता का सन्देश दिया।

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ, हिंदी,अंग्रेजी भाषण के साथ-साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जिसमें नृत्य(देश भक्ति और सांस्कृतिक), देश गीत व झंडा गीत शामिल थे। गणतंत्र दिवस की गौरव गाथा को सभी के समक्ष अपने वक्तव्य के माध्यम से रखा शिक्षिका सुश्री आँचल वर्मा ने। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक (जीवविज्ञानं ) एम.सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वग्मिता सिंह और रवीन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में अभिषेक और जूही ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel