Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विवेकानंद बिहारी लाल इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

Published on: 28-01-2025

खीरों, रायबरेली। कस्बे के पावर हाउस रोड पर स्थित विवेकानंद बिहारी लाल इण्टर कॉलेज में 76 वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किए गए। सुंदर कार्यक्रमों के मंचन ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव (गुरूजी) व मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देश प्रेम के गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शंकर जी-शंकर जी- शंकर जी आए … धार्मिक गीत पर सुंदर नृत्य मंचन किया गया। प्रस्तुत धार्मिक गीत सभी के ध्यानाकर्षण का केंद्र रहा। छात्र सोमिल ने भगवान शंकर का व छात्रा सोनाली ने मां पार्वती का, छात्र निखिल व नैतिक ने नंदी जी का सुंदर अभिनय किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,शिव राम सिंह, विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव (गुरूजी), कोषाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, उप प्रबंधक आदेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अंशुल साहू, व्यवस्थापक संतोष साहू, इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्या अमृता सिंह, कॉलेज के शिक्षक रामशंकर, अर्जुन सर, कपिल, फिरोज, अभय सिंह, अरुण, विनय, साबिर व कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

पूर्व प्रधान व अधिवक्ता अशोक त्रिवेदी, शिवराज वर्मा व समस्त अभिभावकगण राष्ट्रीय कार्यक्रम के इस मौके पर उपस्थित रहे। कस्बे के पाहो रोड पर स्थित न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में भी 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कॉलेज के प्रबंधक बी.डी. चक्रवर्ती समेत समस्त कॉलेज स्टाफ व क्षेत्र के गणमान्य लोग राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन में शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel