Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया

Follow

Published on: 04-02-2025

  • अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान वाहन रवाना

रांची (झारखंड)। डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा ने 04 फ़रवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- बी परिसर से अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची सुमित कुमार अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस उपाधीक्षक HQ-1, श्री अमर कुमार पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय उपस्थित थे।

जन जागरूकता अभियान वाहन गांवों कस्बों टोलो में घूम-घूम कर जन जागरूकता चलाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए अफीम की खेती ना करने तथा ऐसा करने वालें लोग को क़ानून के तहत मिलने वालें दंड के बारे में विस्तार से बता कर जागरूक करेगा।

अफीम की खेती में जमीन का इस्तेमाल करना अथवा व्यापारी को अपनी जमीन को उपलब्ध करना एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें 20 साल/आजीवन कारावास तक की सजा एवं जुर्माना का प्रावधान है।

  1. अफीम की खेती किये जाने संबंधित सूचना पुलिस को दिये जाने वाले व्यक्तियों का नाम / पता एवं पहचान पूर्णतः गुप्त रखा जायेगा।
  2. अफीम की खेती के लिए जमीन का उपयोग कर अत्यधिक मुनाफा / धन कमाने के उद्देश्य से अफीम की खेती न करें अथवा अन्य किसी दूसरी व्यक्ति को अपनी जमीन लीज / पट्टा पर न दें।
  3. अफीम की खेती व कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं वैसे व्यक्ति जो पुलिस के द्वारा आरोप पत्रित किये गये है, उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
  4. अफीम की खेती में प्रयुक्त उपकरण जप्त किये जायेंगे।
  5. अफीम की खेती के उपरांत अर्जित धन व परिसम्पत्ति के विरूद्ध विधि सम्मत कारवाई की जायेगी।
  6. अफीम की खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति / उपजाऊपन खत्म होती है तथा जल स्रोत (तलाब, नदी, कुँआ) दूषित होता है।
  7. अफीम की खेती एवं इसके उत्पाद का मानव जीवन / स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा अफीम का नशा करने वाली युवा पीढ़ी इससे दुष्प्रभावित होती है।
  8. अफीम की खेती, परिवहन एवं इसके दुरूपयोग की गतिविधि में शामिल (क्रेता-विक्रेता) के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
  9. अफीम का सेवन करने वाले व्यक्ति समाज में गंभीर प्रकृति के अपराध कारित करते हैं।

अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel