Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की बैठक

Follow

Published on: 06-02-2025

 

  • जिला के 381 जनजातीय ग्रामों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के माध्यम से समग्र विकास किया जाएगा

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन अभियान की बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान सहित अभियान के अंतर्गत क्रियान्वित विभागीय अधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में केन्द्र पर प्रायोजित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका को बेहतर करने और जनजातीय क्षेत्रों और समुदायों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं पर चर्चा की गई।

परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने कहा अभियान में सभी जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी पात्र जनजातीय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने और उनके गांवों में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। अधिक से अधिक मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की स्थापना की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

जनजातीय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र शुरू करने के प्रयास किये जायेंगे, जिससे जनजातीय परिवारों को उनकी अपनी कला, संस्कृति, चित्रकारी, वनोपज संग्रहण, शहद, मोटे अनाज, ज्वार-बाजरा, महुआ से तैयार उत्पादों, जड़ी-बूटी से प्राकृतिक उपचार ज्ञान कौशल की बेहतर मार्केटिंग हो सकें और जनजातियों की उन्हीं के गांव में ही स्थानीय उत्पाद के माध्यम से आमदनी बढ़ाने तथा पलायन को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

अभियान के तहत कल्याण विभाग को नोडल विभाग के रूप में काम करेगा। उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमिटि अभियान की मॉनिटरिंग करेगी जबकि सभी विभाग एवं अभियांत्रिकि विभाग इसके कार्यकारी एजेंसी के रूप में काम करेंगे।

उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचांन ने कहा जनजातिय ग्रामों में इस योजना के तहत अगामी 5 वर्षो में विभिन्न विभागों के योजनाओं को कन्वर्जेस के माध्यम से शत प्रतिशत अच्छादित किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सर्वे के अधार पर योजना तैयार करे तथा ग्राम सभा अथवा अन्य माध्यम से पारदर्शिता पुर्वक लाभुकों के चयन कर सुची जिला स्तरीय कमिटि को भेजने का निर्देश दिया।

अभियान में नागरिक सेवाएं/सुविधाएं जनजातीय समुदायों को प्रदान की जाएंगी, जिसके तहत ग्रामीण विकास, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, दूरसंचार विभाग इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel