Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ

Follow

Published on: 07-02-2025

 

68वीं० अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का आयोजन झारखण्ड पुलिस द्वारा मोरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स होटवार, राँची के परिसर में दिनांक- 10.02.2025 से 15.02.2025 तक किया जा रहा है

इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक- 10.02.2025 को महामहिम राज्यपाल महोदय श्री संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया जाएगा।

इस उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय सेवानिवृत्त पदाधिकारी तथा कनीय पदाधिकारी की उपस्थिति में मार्च पास्ट की सलामी के साथ अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ होगा। साथ ही साथ दिनांक- 15.02.2025 को इस समारोह का समापन माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार द्वारा किया जाएगा।

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल कूद Authority के तत्प्रवाधन में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

रांची (झारखंड)। सर्वप्रथम वर्ष 1953 में राईफल रिवाल्वर, सूटिंग प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ किया गया था । इसको प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य व्यवासायिक प्रदर्शन के मानको को सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठीकरण को प्रोत्साहिक करना था।

जैसे-जैसे इस आयोजन की सफलता एवं लोकप्रियता बढ़ता गया, इस पुलिस डियूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। उदाहरण स्वरूप वर्ष 1954 में फर्स्ट एंट एम्बुलेन्स ड्रिल को शामिल किया गया एवं वर्ष 2010 में कमाण्डो प्रतियोगिता को शामिल किया गया।

सेन्टर कॉडिनेशन कमिटि के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट का आयोजन किया जाता है। राज्यों के महानिदेशक के कॉन्फ्रेस के दौरान दो वार्षिक कार्यकाल के लिए चुने जाते है।

प्रतिभागियों तथा इन्वेट्स (Events) की संख्या बढ़ने के कारण वर्ष 1999 में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया।

1. राईफल रिवाल्वर सूटिंग प्रतियोगिता

2. बैंड प्रतियोगिता

3. साईन्टीफिंक एड टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटाग्राफी, कम्प्यूटर अवरनेस, पुलिस विडियोग्राफी, एन्टी सबोटेज चेक (श्वान दस्ता) इत्यादि।

67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी का आयोजन वर्ष 2024 में RPF पुलिस संगठन के द्वारा लखनऊ में किया गया था।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, राँची के निर्देशन में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का आयोजन पहली बार झारखंड के मोरांग गोमके, जयपाल सिंह मुण्डा खेल परिसर में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये कुल 18 राज्य के प्रतिभागी, एवं केन्द्रशासित प्रदेश के 02 राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल 08 टीमें भाग ले रही हैं।

इस प्रतियोगिता में कुल 13 विषयों पर प्रतिस्पर्धा कराया जायेगा।

1. विधि विज्ञान परीक्षा लिखित।

2. मेडिको-लिगल मौखिक परीक्षा।

3. पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा

4. पुलिस वीडियोग्राफी

5. क्राईम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट

6. लिफ्टिंग पैकिंग

7. प्रदर्शों का अग्रसारण

8. अंगुलांक विज्ञान प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा

9. पुलिस पोट्रेट

10. ऑब्जर्वेशन

11. कम्प्युटर साक्षरता

12. श्वान प्रशिक्षण (श्वान के लिए)

13. एण्टी सबोटेज चेक।

इस प्रतिस्पर्धा में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल-1,228 प्रतिभागी, जिनमें पुरुष प्रतिभागी-1160 एवं महिला प्रतिभागी-68, एवं श्वान दस्ता के 21 टीमें में 128 श्वान भाग ले रहे हैं। इन प्रतिस्पर्धा के मुल्यांकन हेतु 45 निर्णायक सदस्य होंगे।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल (1) आई०टी०एस० (2) रक्षा शक्ति विश्व विद्यालय एवं (3) बिरसा मुण्डा खेल स्टेडियम में निर्धारित की गई है।

• इस प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा।

• प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को Over all Championship (Winner) Trophy प्रदान की जाएगी। साथ ही उप विजेता को- Over all Championship Runner Trophy प्रदान की जाएगी।

• Individual Championship & Individual Runner Trophy भी प्रदान की जाएगी।

• अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनुसंधानकर्ता को Trophy से सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के लिए संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से छौउ नृत्य, नागपुरी डाँस एवं जैप-10 और आई०आर०बी० के जवानों के द्वारा अपने-अपने रंगारंग मंच, नाटक से मधुर एवं मनमोहक, प्रदर्शन किया जाएगा।

झारखंड के समृद्ध प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पयर्टक स्थलों से प्रतिभागियों को परिचय कराने की भी व्यवस्था की गई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel