Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

समयसारिणी के अनुसार स्कूली बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करायें : जिला उपायुक्त

Follow

Published on: 19-02-2025

 

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पीएम पोषण संबंधी बैठक, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व अन्य रहे मौजूद

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पीएम पोषण योजना में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बीच पोषाहार वितरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, रसोईघर की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्कूली बच्चों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत बच्चों के पोषण की स्थिति में सुधार लाने, कुपोषण को रोकने के लिए नियमित पौष्टिक आहार देने तथा बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी करने का निदेश दिया गया । साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी साग-सब्जी, फल, अनाज आदि भी मेन्यू में शामिल करने की बात कही गई।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण महत्वपूर्ण विषय है, नियमित रूप से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समयसारिणी बनाते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करायें। उन्होने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी को आपसी समन्वय से कार्य करने का निदेश दिया।

साथ ही स्वच्छ वातावरण में खाना बनाने को लेकर स्कूलों में रसोई घर के स्थिति की समीक्षा की गई । जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 220 रसोईघर शेड का निर्माण किया गया है, 278 नए शेड का निर्माण करना है। उपायुक्त द्वारा डीएमएफटी फंड से रसोईघर शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को दिया गया ।

बैठक में भवनहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के विद्युतीकरण की स्थिति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सभी बीईईओ, बीपीओ व शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel