Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पत्रकार की हत्या के मामले में प्रेस क्लब महराजगंज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Published on: 11-03-2025

महराजगंज, रायबरेली। सीतापुर की महोली तहसील के एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए यहां महराजगंज में पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च किया, इस दौरान प्रेस क्लब संगठन के पत्रकारों ने राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगाए तथा मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।

आपको बता दें कि, प्रेस क्लब महराजगंज संगठन के पत्रकारों ने तहसीलदार मंजुला मिश्रा को ज्ञापन देते हुए कहा कि, पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए। यहां महराजगंज में आज मंगलवार को प्रेस क्लब महराजगंज संगठन के समस्त पत्रकार पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे, जहां सीतापुर के महोली क्षेत्र में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए तहसीलदार मंजुला मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन महराजगंज तहसीलदार को सौंपते हुए संगठन के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि, पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को गिरफ्तार कर एनएसए के अंतर्गत जल्द गिरफ्तार किया जाए और पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए तथा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए।

संगठन के संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि, मृतक पत्रकार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा कराई जाय और पत्रकार की पत्नी को उसकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाय। इन मांगों को तत्काल संज्ञान में लिया जाए, जिसमें पत्रकार सुरक्षा सर्वोपरि है। उपरोक्त मांग पूरी न होने की दशा में प्रदेश भर के समस्त संगठनों के पत्रकार मिलकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। प्रेस क्लब महराजगंज के समस्त पत्रकार पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

इस मौके पर प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक अनिल जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक शिवाकांत अवस्थी, महामंत्री अतुल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह उर्फ अंकुर, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अवस्थी उर्फ मोनू, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, शुयश पांडेय सत्य प्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार, इम्तियाज अली, विजय धीमान, स़ोमित श्रीवास्तव, रजनीकांत अवस्थी, आमिर खान, घनश्याम चौरसिया, अभय सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel