Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने विशिष्ट अनुभाजन एवं आपूर्ति कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, संचिकाओं, पंजियों को अद्यतन रखने के दिए निर्देश

Follow

Published on: 12-03-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा अनुभाजन कार्यालय एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर संचालित कार्यों का समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होने लम्बे समय से सस्पेंड पीडीएस संचालकों के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए लाइसेन्स रदद् करने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथ ही पदाधिकारी से कर्मचारियों को आवंटित कार्यों की जानकारी ली, साथ ही स्वीकृत पद के तुलना में कर्मियों की उपलब्धता, कार्यों का बंटवारा और कार्य निष्पादन में किसी तरह की समस्या तो नहीं आ रही, इसके बारे में भी जाना।

निरीक्षण के क्रम में लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, उपस्थिति पंजी आदि का अवलोकन कर जो भी कमिया पाई गई उनमें यथाशीघ्र सुधार करने, लंबित संचिकाओं का निष्पादन करने तथा आवंटित कार्यों का ससमय निष्पादन करने हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों, कर्मियों को निदेशित किया गया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्य के प्रति अधिकारी एवं कर्मी जबावदेह बने। उन्होने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा संचालित योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । इस दौरान निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसओआर श्री राहुल आनन्द व अन्य उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel