Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

राजकीय बंशीधर महोत्सव-2025 : मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले को लगभग 183 करोड़ रुपए लागत राशि की 27 योजनाओं की दी सौगात

Follow

Published on: 19-03-2025

  • राजकीय बंशीधर महोत्सव-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले को लगभग 183 करोड़ रुपए लागत राशि की 27 योजनाओं की दी सौगात
  • राज्य सरकार ने श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया
  • राज्य वासियों के उत्थान तथा विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा हो रही तैयार
  • राज्य सरकार ने नारी शक्ति को दिया सम्मान
  • जल संकट से उबरेगा पलामू प्रमंडल
  • प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा
  • प्रत्येक सेक्टर में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ हो रहा है कार्य

गढ़वा (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष यहां श्री बंशीधर महोत्सव मनाया जाता है परन्तु विगत कुछ वर्षों से इस महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने एवं महोत्सव का पैमाना बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने संकल्प लिया है।

अब श्री बंशीधर महोत्सव राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देश-दुनिया में यह महोत्सव अपना अलग स्थान बनाए , इस निमित्त हमारी सरकार ने इस महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में आयोजित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमसभी लोग इस महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं।

इस पावन बेला पर आप सभी को राज्य सरकार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज गढ़वा जिला स्थित नगरऊंटारी में आयोजित राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव-2025 को संबोधित करते हुए कही।

राज्य वासियों के उत्थान तथा विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा हो रही तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में हम राज्यवासियों के उत्थान तथा उनके विकास के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे, इसकी रूपरेखा तैयार हो रही है। इन कार्यों का बजटीय उपबंध विधान सभा सत्र के माध्यम से पारित कर राज्य सरकार अपना कार्य शुरू करेगी, इस निमित्त विधान सभा सत्र आहूत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके इस मैदान में मैं पहली बार नहीं आया हूं, कई बार आया हूं।

मैं आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, हाथ जोड़कर नमन करता हूं, कि आप लोगों ने हमें कभी निराश नहीं किया। आज आशीर्वाद के रूप में आप लोगों ने सरकार को मजबूत करने के लिए, अपने श्री बंशीधर नगर और पलामू प्रमंडल को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के पक्ष में दो-दो विधायक चुनकर दिए हैं।

राज्य सरकार ने झारखंड की नारी शक्ति को दिया सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधी आबादी को उनके पैरों पर खड़ा करने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए इस राज्य की सभी महिलाओं को हमने सम्मान राशि देने का काम किया है। देश के 28 राज्यों में नारी शक्ति को सबसे अधिक सम्मान देने का काम झारखंड में किया जाता है, वह भी राज्य सरकार के द्वारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कहते नहीं हैं ,हम करके दिखाने वाले लोग हैं। हमने चुनाव से पहले जो वादा किया, सरकार बनते ही उस वादा को पूर्ण करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे तकलीफ भी होती है कि इतना मन लगाकर कार्य करने के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व किस्म के लोग हमारे कार्यों में व्यवधान डालते हैं। हमें कार्य करने से रोकते हैं एवं झूठा आरोप लगाकर हमें परेशान किया जाता है। इन लोगों को अच्छा कार्य पसंद नहीं है।

जल संकट से उबरेगा पलामू प्रमंडल

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पलामू प्रमंडल पानी के लिए हमेशा तरसता रहा है। यह शैडो जोन में आता है, गर्मी यहां अधिक पड़ती है। किसान पानी की बूंद के लिए तरसते रहते है ,लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है, इसके लिए आप लोग चिंता ना करें।

पूर्व के अपने शासनकाल में हमने इस क्षेत्र के गांव, खेत और किसानों तक पानी पहुंचाने के एक संकल्प लिया था, उसके तहत हम लोगों ने कनहर परियोजना का शुभारंभ किया था। लगभग 1200 करोड़ रुपए की यह योजना आने वाले 6 से 8 महीने में पूर्ण होने जा रहा है ,जो यहां के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य करेगा।

हमारी मजदूरी का हिस्सा आपने अपने आशीर्वाद के रूप में दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली सरकार नहीं है। हमारी सरकार राज्य के गांव-गांव से चलने वाली सरकार है। यह जनता की सरकार है। जनता के दुःख, तकलीफ उनके आंसुओं को पोछने का हम हमेशा से प्रयास करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पिछले दिनों आपके बीच आप सभी लोगों का आशीर्वाद पाने के लिए आए थे, तब मैंने कहा था हमने आप लोगों के लिए पूरे 5 साल मजदूरी की है, इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़ा है, इसलिए आप लोगों से हमें हमारी मजदूरी का हिस्सा मिलना चाहिए और आप सभी ने हमें हमारी मजदूरी का हिस्सा राज्य में एक मजबूत सरकार के गठन करने के रूप में दिया है।

आप सभी का आशीर्वाद हमें सदैव प्राप्त होता रहा है, मुझे विश्वास है कि यही स्नेह और प्यार आने वाले समय में भी आप सभी लोग हमें देंगे।

प्रत्येक सेक्टर में प्रतिबद्धता के साथ हो रहा है कार्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पहले इस प्रमंडल में बिजली नहीं मिल पाती थी। वर्ष 2013-14 में जब हम पहली बार मुख्यमंत्री बने थे उसे समय पलामू प्रमंडल को बिजली से किसी ने जोड़ने का काम किया था तो वह मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में ही किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आधारभूत संरचना की बात करें तो हर ओर सड़क का निर्माण हो रहा है, उससे लोगों का आवागमन हो रहा है।

कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। विगत 5 वर्षों में यहां जो बदलाव देखने को मिला। वह राज्य अलग होने के 20 से 22 साल तक देखने को नहीं मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया। इसी तरह पलामू प्रमंडल में हम लोगों ने आदिवासी भाइयों के दुबिया खांड मेला को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया है। अब इस राज्य में ऐसे सभी धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भावी योजना बनाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद हम लोगों ने कलम चलाना प्रारंभ किया है ,अभी इसे जमीन में उतरना बाकी है।

आप सभी का आशीर्वाद आप लोगों का सहयोग यूं ही बना रहा तो विगत 5 साल में जो गति विकास को दिया गया है ,उस गति को 100 गुना बढ़ाने का मैं वादा करता हूं। यहां की जो भी चिर परिचित मांगे है उन सभी मांगों का समाधान करने का कार्य राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार गठन के बाद पहला सत्र हम लोग चला रहे हैं, इसके बाद सरकार आपके द्वार आएगी। आपकी समस्या का समाधान आपके दरवाजे पर करने का कार्य करेगी। एक बार पुनः मैं अपनी ओर से श्री बंशीधर महोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

8 योजनाओं का शिलान्यास, 19 योजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 45 करोड़ 88 लाख 57 हज़ार रुपए की लागत से 8 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, 136 करोड़ 84 लाख 51 हज़ार रुपए की लागत की 19 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ, उनमें भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियाँ, रमकंडा और गढ़वा में मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम का निर्माण सहित स्वास्थ्य तथा पथ निर्माण विभाग के विभिन्न 19 योजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री अनंत प्रताप देव, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, आईजी पलामू श्री सुनील भास्कर, डीआईजी, श्री वाई. एस रमेश और जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel