Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

तैलिक साहू महासभा 23 अप्रैल को मनायेगा भामाशाह जयंती

Follow

Published on: 04-04-2025

  • भामाशाह जयंती पर 23 अप्रैल को सरकारी अवकाश देने की मांग

जमशेदपुर (झारखंड)। वीर महा दानवीर भामाशाह जयंती पर 23 अप्रैल को सरकारी अवकाश एवं राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन आगामी 10 अप्रैल गुरुवार को सौंपा जायेगा। यह निर्णय बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस हॉल में हुई अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि 23 अप्रैल को दानवीर भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) में सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें भामाशाह के प्रतिमा को दूध से स्नान कराया जायेगा। माल्यार्पण एवं पूजा करने के बाद आम लोगों के बीच में भोग एवं शरबत वितरण किया जाएगा। इससे पहले एग्रिको मैदान से भामाशाह चौक तक बाइक रैली निकाली जायेगी।

बैठक में मुख्य रूप से आए हुए सम्मानित सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। इस दौरान साकची गोलचक्कर में रामनवमी सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया।

बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री पप्पू साहू, संचालन समिति सदस्य विनोद गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, राहुल बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष, संतोष गुप्ता नागडुगरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, राकेश गुप्ता, नीरज साव, सरजू साव गोलमुरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, अजय साव, शैलेंद्र कुमार एमजीएम थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रभात कुमार भुइयांडीह क्षेत्रीय अध्यक्ष, राजू साहू जिला सचिव, राजेश प्रसाद शांति नगर क्षेत्रीय अध्यक्ष, सागर साहू, पिंटू साहू, मंटू गुप्ता, शंकर साहू, कमलेश साहू, अशोक साहू, प्रताप साहू, गौतम साहू, राहुल साव, अशोक साव, दिलीप साव, इंद्र नारायण साव, कनैहया मास्टर, विक्की साव, जय प्रकाश साव, उमेश साव, सोराज साव, सरिता देवी, किरण देवी, सुरेज़ कुमार, सत्यदेव प्रसाद आदि मौजूद थे।

कंचन बनी मानगो क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षः-

बैठक में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने मानगो डिमना रोड निवासी कंचन देवी को मानगो क्षेत्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया।

महिलाओं ने माला पहनकर अभिवादन किया एवं जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel