Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मानगो नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पेयजल समस्या के समाधान हेतु गठित की गई टास्क फोर्स

Follow

Published on: 12-04-2025

 

  • परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा पेयजल समस्याओं के समयबद्ध समाधान का होगा प्रयास

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो नगर निगम अन्तर्गत प्राप्त हो रही पेयजल सम्बन्धी समस्याओं / शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं समन्वय स्थापित करने हेतु जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता वाली टीम में उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, यांत्रिक प्रमंडल, जमशेदपुर तथा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर शामिल किए गए हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा टास्क फोर्स को निर्देशित किया गया है कि मानगो नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त हो रही पेयजल संबंधी समस्याओं/ शिकायतों पर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजनों को सुचारू रूप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके।

पेयजल संबंधी समस्या के समाधान हेतु 8603533700 (ए.ई) फोन नंबर पर संपर्क करें, इस नंबर से संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में वरीय पदाधिकारी को 9263531141 से संपर्क करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel