Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने की विधि संबंधी बैठक, न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 30-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विधि से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट व अन्य न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, जी.पी, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, विधि शाखा के प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

बैठक में क्रिमिनल केस, पोस्को (POCSO), एससी-एसटी (SC-ST), सिविल केस और अवमानना वादों पर विशेष चर्चा की गई। इन मामलों की लंबित स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया और उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । लोक अभियोजक ने एक अपील दायर करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे बैठक में अनुमोदित किया गया।

आगामी कार्रवाई के लिए इसे उच्च न्यायालय में दायर करने का निर्णय लिया गया। विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने विभाग से संबंधित मामलों के तथ्य और विवरणी समय पर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।

जिन मामलों में लोअर कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जा चुका है और जिनमें अपील की आवश्यकता है, उनके संदर्भ में अपील दायर करने के निर्णय पर चर्चा की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति का मूल्यांकन कर त्वरित एवं उचित निस्तारण प्रक्रिया को सुनिश्चित करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel