Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की समीक्षा बैठक, सभी इंडिकेटर में गुणात्मक सुधार के दिए गए निर्देश

Follow

Published on: 02-05-2025

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण एवं आधारभूत संरचना निर्माण के 39 इंडिकेटर की समीक्षा की गई

जन भागीदारी को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रह गए वर्गों की सक्रिय भागीदारी एवं उनके विकास पर दिया गया बल

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण और बुनियादी संरचना जैसे प्रमुख सूचकांकों (इंडिकेटर) की गहन समीक्षा की गई साथ ही नीति आयोग के निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रखंड के समग्र विकास को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में आकांक्षी प्रखंड के 39 संकेतकों (इंडिकेटर्स) में से विशेष रूप से कम प्रदर्शन वाले संकेतकों पर चर्चा की गई तथा योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया । विकास कार्यों के क्रियान्वयन के साथ-साथ नियमित डेटा अद्यतन (Data Updation), संबंधित विभाग द्वारा एक मॉडल प्रोजेक्ट का चयन एवं प्रभावी क्रियान्वयन, सीएसआर के तहत कराये जाने वाले कार्य हेतु आपसी समन्वय ताकि कार्यक्रमों में दोहराव से बचा जाए, योजनाओं को सेचुरेशन मोड में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक इंडिकेटर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है, ताकि क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में ठोस बदलाव लाया जा सके।

उन्होने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति दर, पोषण स्तर में सुधार, किसानों तक योजनाओं की पहुंच तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष बल दिया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता एवं हाशिए पर रह गए वर्गों की भागीदारी के बिना सतत विकास संभव नहीं है, जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी करनी होगी ।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, एलडीएम, डीईओ, बीडीओ एवं सीओ मुसाबनी, एमओआईसी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel