Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला प्रशासन द्वारा धालभूम क्लब में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

Follow

Published on: 14-06-2025

उपायुक्त, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, किसानों का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला के किसानों की आम के खेती को उच्च स्तर तक पहुँचाने एवं उसे देश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के बाहर पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रसाशन की पहल पर पहली बार आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025 का आयोजन धालभूम क्लब जमशेदपुर मे किया गया।

जिले भर के तमाम सुदूरवर्ती इलाकों से किसान इसमें शामिल हुए। इनके द्वारा अपने फसलों की प्रदर्शिनी यहाँ लगाई गई। जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी गण इस आम महोत्सव मे शामिल हुए साथ ही किसानो के फसलों का अवलोकन किया एवं उनके गुणवत्ता की जानकारी भी हासिल की।

इस प्रदर्शनी मे खासकर आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फज़ली, दशहरी जैसे कई तरह के ब्रीड के आम शामिल थे। उपायुक्त श्री कर्ण स्त्यार्थी द्वारा फेस्ट के दौरान प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके हौसले को बढ़ाया गया। इसमें बोड़ाम के किसान दिनबंधु महतो, पटमदा के किसान अशोक महतो, मुसाबनी के किसान हेमंत गिरि, चाकुलिया के किसान मनेंद्र नाथ महतो एवं फलों के एक्सपोर्टर अब्दुल हमिद खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिले के वैसे किसान जो अपने फसल को बाजार में ओने पौने दामों मे बेचते थे उन्हें एक बड़ा बाजार देने का प्रयास इस फेस्ट के माध्यम से किया गया। साथ ही किसानो को और बेहतर फसल उगाने हेतु कई प्रशिक्षण भी दिये जायेंगे। बता दें कि बिरसा हरित ग्राम से जुड़कर बड़े पैमाने पर आम का उत्पादन हुआ है। आम की पैदावार को बाजार में उचित मूल्य दिलाने में जिला प्रसाशन मदद करेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel