Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

Follow

Published on: 16-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में तंबाकू उत्पादों के उपयोग को नियंत्रित करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रभावी प्रवर्तन पर चर्चा की गई

बैठक में जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रवर्तन संबंधी चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा निर्देशित किया गया कि COTPA 2003 अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने हेतु गठित त्रिस्तरीय उड़न दस्ते द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए।

सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रोकने, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को अधिनियम की धाराओं की जानकारी देते हुए चेतावनी नोटिस जारी करें ।

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित करने की बात कही गई। वहीं, जनजागरूकता के लिए पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन और सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करने का निदेश दिया गया।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि तंबाकू नियंत्रण को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और दोषियों पर अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आमजन को इस अभियान में सहभागी बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया ।

बैठक में शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए ।

मौके पर सभी पदाधिकारियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली तथा जिला और राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel