Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च

Follow

Published on: 25-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची आमबगान मैदान में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव समन्वयक अंकित यादव ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।

इस अवसर पर चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की गई और पोस्टर वार का भी शुभारंभ किया गया। अंकित यादव ने बताया कि 28 जून से 3 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

नामांकन के दो दिन बाद स्क्रूटिनी होगी, जिसके बाद सभी उम्मीदवारों को सिंबल के साथ सदस्यता आईडी प्रदान की जाएगी। इच्छुक युवा प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सदस्य बन सकते हैं और वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। सदस्यता शुल्क 50 निर्धारित किया गया है।

नामांकन शुल्क इस प्रकार होगाः- प्रदेश अध्यक्ष के लिए 7500, जिला अध्यक्ष के लिए 3000, विधानसभा अध्यक्ष के लिए 500, प्रखंड अध्यक्ष के लिए 150 एससी/एसटी, महिलाएं एवं बीपीएल वर्ग के लिए शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एक वोटर छह पदों के लिए मतदान करेगा, जिनमें शामिल होंगेः- प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष।

इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के युवाओं से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। चुनाव प्रभारी अंकित यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस मध्यमवर्गीय युवाओं को राजनीति से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करती है। यह युवाओं के लिए अपने विचारों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सुनहरा अवसर है।

इस अवसर पर कई युवा नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं राकेश साहू (प्रदेश महासचिव), जिला अध्यक्ष प्रत्याशी नीरज कुमार, सोनू तिवारी, सचिन यादव एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सागर साहू, गौतम साहू पश्चिम विधानसभा, अध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश यादव, जुगसलाई विधानसभा प्रत्याशी रवि सिंह, पोटका विधानसभा प्रत्याशी सूरज गुप्ता अन्य प्रखंड अध्यक्ष प्रत्याशी वेदांत साहू, अमित साहू, विवेक कुमार, विश्वजीत, सचिन कुमार, संतोष सिंह, प्रवीण साहू, गौतम साव और मुकेश साव आदि।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel