Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर : उपायुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूरवर्ती फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं

Follow

Published on: 03-07-2025

उपायुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूरवर्ती फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं

चारों तरफ से पहाड़ों से घिरे गांव में बाइक व पैदल यात्रा कर पहुंचे अधिकारी, दुर्गम क्षेत्र के विकास को लेकर दिया भरोसा

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला पहुंचे। उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाइक व पैदल यात्रा कर क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष कई जरूरी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली, पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, जिससे बच्चों व माताओं को पोषण व अन्य सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मांग की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो और ग्रामीणों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से मिले। उन्होने ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने तथा कृषि, पशुपालन की योजनाओं से भी आच्छादित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कोलाबाड़िया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय और अस्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके पठन-पाठन, उपस्थिति तथा पाठ्य सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी चर्चा की और क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बच्चों को प्रेरणा दी कि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें।

सामुदायिक सहभागिता पर जोर

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनें और समस्याओं की जानकारी पंचायत व प्रखंड स्तर पर समय-समय पर दें ताकि उचित निराकरण संभव हो सके। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, और इसके लिए दुर्गम क्षेत्रों में नियमित दौरा कर जमीनी हकीकत को जाना जा रहा है।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री डांगुर कोड़ाह, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel