Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीआईएसएफ ने वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड पदक जीतकर रचा इतिहास; ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं का किया अनावरण

Published on: 22-07-2025

अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान का आरंभ किया

नई दिल्ली। भारत सरकार की खेलो भारत नीति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के लिए लगातार प्रयासरत है।वर्ष 2024-25 के दौरान,सीआईएसएफ के एथलीटों ने 159 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जो बल के इतिहास में अब तक सर्वाधिक पदक संख्या है। ये पदक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस खेल आयोजनों में शानदार प्रदर्शन का परिणाम हैं। हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुए विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में, सीआईएसएफ के एथलीटों ने रिकॉर्ड 66 पदक जीते हैं, जिससे राष्ट्रीय पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि को मान्यता देने के लिए, महानिदेशक सीआईएसएफ ने 14 जुलाई 2025 को सीआईएसएफ मुख्यालय, लोधी रोड, नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया। रिकॉर्ड प्रदर्शन में यह उछाल कई प्रमुख पहलों के कारण है, जिनमें खेल निधि में छह गुना वृद्धि (6 करोड़ रुपये तक), प्रति वर्ष 300 दिनों का विशेष आहार भत्ता (200 दिनों से अधिक), शिविरों और प्रतियोगिताओं के दौरान एथलीटों के लिए यात्रा और महंगाई भत्ते (टीए/डीए) में वृद्धि, नए जिम और अत्याधुनिक सुविधाओं की स्थापना, वार्षिक टूर्नामेंट कैलेंडर जारी करना, चोट प्रबंधन के लिए सुविधाएं, आदि शामिल हैं। पहली बार मुख्यालय में खेल गतिविधियों की दैनिक निगरानी के लिए सहायक महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है। पहली बार एक पूर्ण पर्वतारोहण दल का भी गठन किया जा रहा है, जो वर्ष 2026 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई अभियान शुरू करेगा। बल ने अपना अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से 433 होनहार खेल प्रतिभाओं की भर्ती की जानी है, जिनमें 229 महिलाएं शामिल होंगी। यह चयन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 को शुरू हुआ है और 29 जुलाई 2025 तक देश भर के 14 चयन केंद्रों पर जारी रहेगा। इसके माध्यम से लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराटे, साइकिलिंग, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कयाकिंग, रोइंग, वुशु, पेनकैक सिलाट जैसे खेलों में 13 नई टीमें बनाई जाएंगी। इस पहल को 12,868 आवेदकों की भारी प्रतिक्रिया मिली है। इनमें 350 अंतर्राष्ट्रीय और 3968 राष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं। इस अभियान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के सभी कोनों से प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं। यह सीआईएसएफ के समावेशी दृष्टिकोण और जमीनी स्तर तक पहुँच पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। ओलंपिक पोडियम को ध्यान में रखते हुए, युवा, प्रतिभाशाली और होनहार खिलाड़ियों को ‘उच्च प्रदर्शन एथलीट’ के रूप में पहचाना जाएगा जो पोडियम स्तर पर पहुँच सकें। इन एथलीटों को विदेशों में प्रशिक्षण शिविरों के लिए प्रायोजित किया जायेगा। इसके अलावा, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों, फिजियोथेरेपिस्ट, आहार विशेषज्ञों और शक्ति एवं कंडीशनिंग प्रशिक्षकों सहित सहायक कर्मचारियों का एक समर्पित समूह उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध रहेगा। इन प्रयासों के माध्यम से, संगठन देश के सभी बलों और राज्यों में अग्रणी बनने और खेल उत्कृष्टता का अग्रदूत बनने का लक्ष्य रखता है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel