• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Wednesday, October 15, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home प्रमुख समाचार

RANCHI : “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

by Manindar Manish
September 19, 2025
in प्रमुख समाचार
0
RANCHI : “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची परिसर में आयोजित “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

रांची (झारखंड)। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया। डिफेंस एक्सपो में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस आयोजन में भारतीय सेना की तकनीकी पहलुओं का व्यापक परिदृश्य प्रदर्शित किया गया।

★ “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” का आयोजन सकारात्मक पहल

★ झारखंड में उद्योग विस्तार की असीम संभावनाएं

★ रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची परिसर में आयोजित “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण दिन है। राजधानी रांची की स्थित वीर टाना भगत इंडोर स्टेडियम परिसर खेलगांव में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।

ये आयोजन अपने आप में एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें रक्षा क्षेत्र के कई नए आयाम जोड़ने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के उद्देश्य को पूरा करने में हमें जरूर सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है, इस राज्य में डिफेंस सेक्टर से जुड़े उद्योग क्षेत्र के विस्तार की भी प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है।

झारखंड में उद्योग विस्तार की असीम संभावनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है। यहां रक्षा सेक्टर में उपयोग होने वाले रॉ-मैटेरियल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यहां पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम की भी उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई बड़े-बड़े उद्योग संस्थान स्थापित हुए है। उद्योग के विस्तार में भी इस राज्य का देश में अलग पहचान रहा है।

कई छोटे-बड़े उद्योग यहां पले-बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार गलत नीति निर्धारण के कारण कुछ चीजें समाप्त होती नजर आती है। हम सभी लोग ये जानते हैं कि एचईसी जैसी उद्योग संस्थान रांची में स्थापित है। इस संस्थान के सहयोग से देश के भीतर कई अन्य औद्योगिक संस्थाएं आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि एचईसी सैटेलाइट तथा परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में भी अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचईसी की स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं है, यह जानकर काफी तकलीफ होती है आखिर किस वजह से इतना बड़ा उद्योग संस्थान आज उम्मीद के अनुरूप खरा नहीं उतर पा रहा है।

राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत है कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय स्थापित कर आपसी सहयोग से उद्योग संस्थाओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे ताकि उद्योग के क्षेत्र में राज्य तथा देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर प्रयास करने से डिफेंस से जुड़े इंडस्ट्री सेक्टर में नए आयाम जोड़े जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख आज हमारे बीच यहां उपस्थित हैं। एमएसएमई के क्षेत्र में भी इनके द्वारा किया जा रहा प्रयास एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से डिफेंस सेक्टर को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

डिफेंस एक्सपो का अवलोकन

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया। इस डिफेंस एक्सपो में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) श्री अनिल चौहान, मुख्य सचिव, झारखंड श्रीमती अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्री रामचंद्र तिवारी, पूर्वी कमान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ श्री सूरत सिंह, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Related Posts

JAMSHEDPUR : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
प्रमुख समाचार

JAMSHEDPUR : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

October 14, 2025
JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर मतदाता कर सकेंगे मतदान
प्रमुख समाचार

JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर मतदाता कर सकेंगे मतदान

October 14, 2025
JAMSHEDPUR : निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव की घोषणा के पहले 72 घंटे की एसओपी हेतु जारी किया गया आदेश
प्रमुख समाचार

JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, चार लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

October 13, 2025
JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, आज से प्रत्याशी सुबह 11 से 03 बजे साम तक नामांकन कर सकते हैं
प्रमुख समाचार

JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, आज से प्रत्याशी सुबह 11 से 03 बजे साम तक नामांकन कर सकते हैं

October 13, 2025
JAMSHEDPUR : व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक
प्रमुख समाचार

JAMSHEDPUR : व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक

October 13, 2025
NEW DELHI : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में सम्पन्न
प्रमुख समाचार

NEW DELHI : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में सम्पन्न

October 13, 2025
Next Post
पूर्वी सिंहभूम जिले को 17 एम.पी.सी केंद्रों के निर्माण की मिली स्वीकृति, जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और शासन संबंधी सेवाएं एक ही छत के नीचे होगा सुलभ

रायबरेली: सेवा पखवाड़ा में डॉक्टरों की मनमानी, मरीजों को लिखीं महंगी जांच और दवाएं

WEATHER UPDATES

मौसम

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
  • JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर मतदाता कर सकेंगे मतदान
  • JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, चार लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
  • JAMSHEDPUR : घाटशिला उपचुनाव, आज से प्रत्याशी सुबह 11 से 03 बजे साम तक नामांकन कर सकते हैं

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Log In

Our Visitors

Visitors Today
388
3058947
Total Visitors
278
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.