प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बुल्गारिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जहाजों पर हमला, प्रधानमंत्री रादेव ने कहा, ड्रोन से निशाना बनाया गया

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा है कि रात के दौरान दो वाणिज्यिक जहाजों को ड्रोन से निशाना बनाया गया। काला सागर में बुल्गारिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जहाजों पर हमले की यह पहली रिपोर्ट है। प्रधानमंत्री रादेव ने हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय और समुद्री कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि टोगो गणराज्य के ध्‍वज वाले जहाज अल्फा वातान को गंभीर संरचनात्मक नुकसान पहुंचा और वह घटनास्थल पर ही डूब गया। उसके चालक दल के सदस्यों की स्थिति की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

दूसरे जहाज, पलाऊ देश के ध्‍वज वाले जहाज एबल पर हमले के बाद आग लग गई। बुल्गारिया की एक नौका ने उसके सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बुल्गारियाई अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने इन क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया था और हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। रूस की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram