प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर उन्हें बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बने। आज वे सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया और लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की जीवंतता, सशक्तता और परिपक्वता का बड़ा उदाहरण है।

साथ ही श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा इतिहास बनाया है, जो किसी भी लोकतांत्रिक देश में अनोखा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कम ऐसे देश हैं, जहां जनता ने लगातार किसी एक नेता को कई बार अपना समर्थन दिया है। मंत्री ने कहा कि यह समर्थन उनके काम करने के तरीके, सही नीतियों और स्पष्ट तथा अच्छी नीयत के कारण मिला है।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा जनसेवा, राष्ट्रसेवा और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की भावना के साथ काम किया है। उन्होंने मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के दस प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। पहला बिंदु गुजरात से पूरे देश तक विकास के दृष्टिकोण का विस्तार है। उन्होंने कहा कि श्री  मोदी ने गुजरात में अपने कार्यक्रमों और नीतियों के माध्यम से कई बदलाव किए, जिसके लिए उन्हें दुनियाभर में सम्मान मिला। गुजरात मॉडल को विश्व स्तर पर मान्यता और सराहना मिली और बाद में इसे पूरे देश में लागू किया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram