मोदी को मर्ज का फोन, भारत-जर्मनी रिश्तों में नया मोड़!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिश मर्ज के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी, भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता, रक्षा और आधुनिक तकनीक पर सहयोग तथा वैश्विक शांति पर चर्चा हुई। इस साल दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, और दोनों नेताओं ने साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।