मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

भारत ने वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप का विजिटर्स लायन पुरस्कार जीता

25 Nov 2026, 06:28 PM • मानवाधिकार मीडिया

भारत ने कला जगत के ओलंपिक कहे जाने वाले वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप का विजिटर्स लायन पुरस्कार जीता है। यह सम्मान दुनिया भर से आए दर्शकों के मतदान के आधार पर दिया गया है और इसे भारत के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव की पहचान माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे भारत की कला और संस्कृति के लिए गर्व का क्षण बताया। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह सम्मान नई पीढ़ी के भारतीय कलाकारों की प्रतिभा और समकालीन कला जगत की जीवंतता का प्रमाण है। ऐतिहासिक आर्सेनाले परिसर में स्थित भारत मंडप का आयोजन संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा ने किया था।