बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट
बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का नया ठिकाना बनने जा रहा है। CtrlS कंपनी बिहार में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 150 मेगावाट क्षमता वाला एआई डेटा सेंटर बनाएगी। इस परियोजना के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसे पटना या उसके आसपास विकसित करने की योजना है। प्रोजेक्ट के 2029-30 तक शुरू होने की उम्मीद है।