कौन हैं 18 साल के सार्थक सिद्धांत? CBSE में ढूंढी खामी, TIME100 Next में जगह बनाई, अब चुनावी डेटा को किया डिजिटल
रांची के 18 साल के एथिकल हैकर सार्थक सिद्धांत ने उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट को खोजने लायक बनाने का काम किया है। चुनाव आयोग ने लाखों पीडीएफ फाइलों में वोटर लिस्ट जारी की थी, जिनमें से ज्यादातर स्कैन की हुई थीं, इसलिए किसी एक वोटर का नाम ढूंढना या पुरानी और नई लिस्ट में बदलाव देखना बेहद मुश्किल था। सार्थक और उनकी टीम ने इस परेशानी का हल निकालने का दावा किया है। सार्थक को इस साल TIME 100 Next India 2026 में जगह मिली है और उन्होंने पहले सीबीएसई की खामियों को भी उजागर किया था।