तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर नहीं जलाया गया दीपक, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम को लेकर विवाद गहरा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और मद्रास हाईकोर्ट की हिदायत के बावजूद जिला प्रशासन ने विवादित दीपथून स्तंभ पर दीप नहीं जलाया, बल्कि उचि पिल्लैयार मंदिर के पास महादीपम प्रज्वलित किया गया। फैसले के खिलाफ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया।