मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

25 Nov 2026, 04:33 AM • मानवाधिकार मीडिया

योग गुरु बाबा रामदेव की तीखी टिप्पणी के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बेहद संयमित अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि रामदेव ने चार दिन पहले मंच से उनकी प्रशंसा की थी और अब निंदा भी की है, लेकिन उन्हें दोनों ही बातें स्वीकार हैं। शास्त्री ने कहा कि उनका उद्देश्य हिंदुओं को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, और वे संतों की किसी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देते।