यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर बनने का जबरदस्त क्रेज, दो दिन के विशेष अभियान में जमा हुए 6.40 लाख फॉर्म
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। दो दिन के विशेष अभियान में नाम जोड़ने के 6.40 लाख फॉर्म जमा हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया।