UP चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट, 5 उम्मीदवार उतारे, कांग्रेस को दिया संदेश
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से बातचीत जारी है — कांग्रेस ने 125 सीटें मांगी हैं, जबकि सपा ने 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। पहली सूची के साथ सपा ने गठबंधन सहयोगी को अपना रुख साफ कर दिया है।