'अकाली दल से होगा सीएम चेहरा', पंजाब में BJP-SAD गठबंधन के बाद अमित शाह का बड़ा एलान
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने फिर से गठबंधन कर लिया है। चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने एलान किया कि गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा अकाली दल से होगा। दोनों दलों के नेताओं ने मंच पर हाथ उठाकर एकजुटता का संदेश दिया।