LDA के दायरे में आएगा पूरा लखनऊ, बाराबंकी होगा यूपी का 30वां प्राधिकरण, योगी सरकार का फैसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण का दायरा पूरे लखनऊ जिले तक बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही बाराबंकी विकास प्राधिकरण के गठन को भी मंजूरी दी गई है, जिसके बाद बाराबंकी प्रदेश का 30वां विकास प्राधिकरण बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में 35 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।