मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

तलाक लेने के बाद अब लखनऊ में जापानी जोड़े ने की शादी, राधा-कृष्ण मंदिर में लिए सात फेरे

24 Nov 2026, 08:34 PM • मानवाधिकार मीडिया

जापान के हिरो चिहारा और उनकी पत्नी शिजु ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी कर ली। दोनों का 2022 में तलाक हो गया था, लेकिन 2023 में वे फिर करीब आए और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर उन्होंने सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस खास मौके पर उनके बच्चे, परिवार के लोग और भारतीय मित्र भी मौजूद रहे।