27 नवंबर को गोंडा आएंगे सीएम योगी, मेधावी छात्र-छात्राओं को वितरित करेंगे टैबलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा दौरे पर आएंगे, जहां वे मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम बेलसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ठड़क्कीपट्टी में होगा, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने अधिकारी गांव पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा है।