गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा रहेगी तो भारत का कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा
लखनऊ में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक भारत सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखेगा, दुनिया की कोई ताकत उसका बाल बांका नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने 'एक ओंकार' के मंत्र से पूरी मानवता को एक सूत्र में पिरोया और 'नाम जपो, कीरत करो, वंड छको' के सिद्धांतों से समाज को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व का भी उल्लेख किया और कहा कि लखनऊ के गुरुद्वारों के सहयोग से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।