अखिलेश यादव का फेसबुक पेज फिर सस्पेंड, 90 लाख फॉलोअर्स वाला अकाउंट कुछ घंटों बाद बहाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सोमवार शाम अचानक उपलब्ध नहीं रहा। करीब 90 लाख फॉलोअर्स वाले इस पेज के गायब होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने इसे तकनीकी समस्या बताया और कहा कि मेटा से संपर्क किया गया है; कुछ घंटों बाद पेज बहाल भी कर दिया गया। पेज बंद होने की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है।