मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में बनने जा रही 'ताइवान सिटी', हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, विदेशी कंपनी ने CM योगी से की मुलाकात

23 Nov 2026, 08:35 PM • मानवाधिकार मीडिया

ताइवान की कंपनी क्रिएटिव सेंसर इंक. ने उत्तर प्रदेश में करीब 1,141 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। कंपनी के चेयरपर्सन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रदेश में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेंसर बनाने की इकाई लगाने की बात कही। इस परियोजना से 1,200 से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिलने की उम्मीद है, और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बन रही ताइवान सिटी में सेमीकंडक्टर इकाई पर भी चर्चा हुई।