मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मां की याद में छलकी योगी की आंखें, सुनाया संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने का भावुक प्रसंग

23 Nov 2026, 06:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दिवंगत मां की याद में 'योगी की पाती' शीर्षक से एक भावुक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मां को जीवन की पहली गुरु और जगत जननी बताया है। पत्र में उन्होंने संन्यास के करीब तीन साल बाद भगवा वस्त्रों में घर पहुंचकर मां से 'मां, भिक्षा दीजिए' कहने का प्रसंग याद किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हर व्यक्ति किसी निराश्रित मां का संबल बने।