उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 144 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें अधिकांश पुलिस उपाधीक्षक हैं, जबकि गौतम बुद्धनगर, कानपुर और लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं। गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा और वाराणसी समेत कई कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।