UP में एयर रेड मॉकड्रिल : सायरन बजते ही ब्लैकआउट, शेल्टर में पहुंचे लोग, योगी ने परखी युद्ध से निपटने की तैयारी
रविवार शाम उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ एयर रेड और ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई। शाम छह बजे करीब दो मिनट तक चेतावनी का सायरन बजा और तय इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली बंद कर ब्लैकआउट का अभ्यास हुआ। लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य और आपदा राहत टीमों ने आग बुझाने, घायलों को निकालने और बचाव का सजीव प्रदर्शन किया।