UP Election 2027: हर जिले में रात बिताएंगे योगी सरकार के मंत्री, बीजेपी ने बनाया नया प्लान, कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत बीजेपी ने मंत्रियों को जिलों में भेजने का फैसला किया है। मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और रात भी वहीं बिताएंगे। इस 'प्रभारी मंत्री प्रवास योजना' के तहत कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और संगठन व सरकार के बीच तालमेल मजबूत किया जाएगा।