मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

उत्तर प्रदेश में 21-22 नवंबर को बारिश का अलर्ट, ठंड और कोहरा बढ़ेगा

21 Nov 2026, 04:31 AM • मानवाधिकार मीडिया

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब पूर्वांचल पर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 नवंबर को वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश के बाद 22-23 नवंबर को घना कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।